बहरैन में आले ख़लीफा के मजदूरों ने इस देश के प्रमुख शिया मौलाना आयतुल्लाह शेख ईसा क़ासिम के घर पर धावा बोल कर घर की तलाशी की।
अलमिनार टीवी चैनल ने इस खबर की और अधिक जानकारी बयान न करते हुए कहा: ऑले ख़लीफा सरकार के दसियों मजदूरों ने आयतुल्लाह शेख ईसा क़ासिम के घर पर धावा बोला और घर के सामान की तोड़फोड़ की। इस हमले के बाद बहरैनी शिया उल्मा और आम लोगों ने आयतुल्लाह ईसा कासिम के घर के बाहर धरना दिया और ऑले ख़लीफा तानाशाही के खिलाफ़ नारे लगाए।
ग़ौरतलब है कि यह दूसरी बार है कि शेख ईसा कासिम के घर पर सरकारी नौकरों के माध्यम से हमला किया गया है। राजनीतिक नेताओं और धार्मिक संगठनों ने शेख़ ईसा क़ासिम के घर पर किए गए हमले की निंदा की और इस कार्यवाही को देश की अखंडता के लिए ख़तरा बताया।
26 नवंबर 2014 - 17:18
समाचार कोड: 654235
बहरैन में आले ख़लीफा के मजदूरों ने इस देश के प्रमुख शिया मौलाना आयतुल्लाह शेख ईसा क़ासिम के घर पर धावा बोल कर घर की तलाशी की।